Article

22 पूर्व मुख़्यमंत्री लड़ रहे लोकसभा चुनाव, बीजेपी ने 11 और कांग्रेस ने 5 को उतारा मैदान में

 24 Apr 2024

सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव का प्रचार जोरो पर चल रहा है। लोकसभा चुनाव में कई नेता अपनी किस्मत आजमा रहे है। इनमें से पीएम मोदी समेत 22 पूर्व मुख्यमंत्री भी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शिवराज सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह, उमर अब्दुल्ला, गुलाम नबी आजाद, एचडी कुमारस्वामी, चरणजीत सिंह चन्नी, जीतन राम मांझी, भूपेश बघेल, मनोहर लाल खट्टर और बिप्लब कुमार सहित कई पूर्व मुख्यमंत्री चुनावी मैदान में है। आइए जानते हैं कौन से मुख़्यमंत्री कहां से चुनाव लड़ रहा है।



बीजेपी की और से 11 पूर्व सीएम को टिकट

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी से उत्तर प्रदेश के वाराणसी के तीसरी बार चुनाव लड़ रहे है। नरेंद्र मोदी 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री थे। 

  •  राजनाथ सिंह बीजेपी से उत्तर प्रदेश से लखनऊ से लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे है। राजनाथ सिंह अक्टूबर 2000 से मार्च 2002 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। 

  •  शिवराज सिंह चौहान 2005 से 2018 तक और 2020 से 2023 तक मध्य प्रदेश के मुख़्यमंत्री रहे। शिवराज सिंह चौहान इस बार मध्य प्रदेश की विदिशा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे है। 

  •  मनोहर लाल खट्टर बीजेपी से हरियाणा के करनाल से पहली बार चुनाव लड़ रहे है। खट्टर 2014 से 2024 तक हरियाणा के मुख्यमंत्री थे। 

  •  अर्जुन मुंडा बीजेपी से झारखंड में खूंटी लोकसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में है। अर्जुन मुंडा 2003 से 2006 और 2010 से 2013 तक झारखंड के मुख़्यमंत्री रहे। 

  •  जगदीश शेट्टार जुलाई 2012 और मई 2013 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री थे। जगदीश शेट्टार इस बार कर्नाटक के बेलगाम से लोकसभा चुनाव लड़ रहे है। 
  •  बसवराज बोम्मई बीजेपी की तरफ से कर्नाटक की हावेरी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे है। बसवराज बोम्मई जुलाई 2019 से मार्च 2023 तक कर्नाटक के मुख़्यमंत्री रहे। 

  •  त्रिवेंद्र सिंह रावत 2017 से 2023 तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे। त्रिवेंद्र सिंह रावत बीजेपी से उत्तराखंड के हरिद्वार से चुनाव लड़ रहे है। 

  •  नल्लारी कुमार रेड्डी बीजेपी की तरफ से आंध्र प्रदेश की राजमपेट लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे है। नल्लारी कुमार रेड्डी 2010 से 2014 तक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे। 

  •  सर्बानंद सोनोवाल 2016 से 2021 तक असम के मुख़्यमंत्री रहे। सर्बानंद सोनोवाल इस बार असम के डिब्रूगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ रहे है।

  •  बिप्लब कुमार सेन बीजेपी की ओर से त्रिपुरा पश्चिम से चुनाव लड़ रहे है। बिप्लब कुमार सेन 2018 से 2022 तक त्रिपुरा के मुख़्यमंत्री रहे थे।




कांग्रेस ने 5 पूर्व मुख्यमंत्री को टिकट दिया

  • दिग्विजय सिंह 1993 से 2003 तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश की रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे है।

  •  भूपेश बघेल 2018 से 2023 तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे। भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव से चुनाव लड़ रहे है। 

  •  चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे है। चरणजीत सिंह चन्नी सितंबर 2021 से मार्च 2022 तक पंजाब के मुख़्यमंत्री रहे। 

  •  नवाब तुकी 2011 से 2016 तक अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। नवाब तुकी इस बार अरुणाचल पश्चिम से लोकसभा चुनाव लड़ रहे है। 

  •  वी वैथिलिंगम 1991 से 1996 तक और 2008 से 2011 तक पुडुचेरी के मुख्यमंत्री रहे। वी वैथिलिंगम पुडुचेरी से चुनाव लड़ेंगे।



अन्य पूर्व मुख्यमंत्री

  • जीतन राम मांझी (HUM-S) मई 2014 से फरवरी 2015 तक बिहार के मुख्यमंत्री थे। मांझी बिहार की गया सीट चुनाव लड़ रहे है। मांझी की पार्टी एनडीए का हिस्सा है।

  •  एचडी कुमारस्वामी(JDS) 2006 से 2007 और 2018 से 2019 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे। कुमारस्वामी कर्नाटक की मांड्या सीट से चुनाव लड़ रहे है। कर्नाटक में बीजेपी और जेडीएस का एक साथ   मिलकर चुनाव लड़ रहे है । 

  •  उमर अब्दुल्ला(JKNC) 2009 से 2015 तक जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री रहे थे। उमर अब्दुल्ला इस बार जम्मू कश्मीर के बारामुला से चुनाव लड़ रहे है। 

  •  गुलाम नबी आज़ाद(DPAP) 2005 से 2008 तक कांग्रेस की तरफ से जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री रहे। गुलाम नबी आज़ाद जम्मू के अनंतनाग- राजौरी से चुनावी मैदान में है। 

  •  महबूबा मुफ़्ती(JKPDA) 2016 से 2018 तक जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री रहीं। महबूबा मुफ़्ती जम्मू के अनंतनाग- राजौरी से चुनाव लड़ रही है। 

  •  ओ पनीरसेल्वम(निर्दलीय) 2001 से 2002, 2014 से 2015 और 2016 से 2017 तक तमिलनाडु के मुख़्यमंत्री रहे। पनीरसेल्वम इस बार तमिलनाडु के रामनाथपुरम से चुनाव मैदान है।